फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ के युवक ने कमाल कर दिया: बनाई छह सीटर बाइक, 10 रुपये में चलती है 160 किमी, आनंद महिंद्रा भी हुए कायल

Wed, 07 Dec 2022 11:53 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

फखरुद्दीनपुर गांव निवासी असहद अब्दुल्ला आईआईटी इंजीनियरिंग मैकेनिकल से पास आउट हैं। उन्होंने एक ऐसे अविष्कार को किया है जो महंगे हो चुके डीजल और पेट्रोल को मात दे रहा है। मात्र 12000 में कबाड़ की चीजों से एक छह सीटर इलेक्ट्रिक बाइक तैयार कर दी है। जब यह खबर चर्चाओं में आई तो महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयर पर्सन आनंद महिंद्रा ने असद की इस सिक्स सीटर बाइक को सोशल मीडिया पर शेयर किया।
विज्ञापन
छह सीटर बाइक 10 रुपये में चलती है 160 किमी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के लोहरा फखरूद्दीनपुर गांव निवासी असहद अब्दुल्ला ने एक ऐसी छह सीटर बाइक का निर्माण किया है जो 10 रूपये में 160 किमी चल रही है। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयर पर्सन आनंद महिंद्रा भी इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। 

विज्ञापन




सदर तहसील के लोहरा फखरुद्दीनपुर गांव निवासी असहद अब्दुल्ला आईआईटी इंजीनियरिंग मैकेनिकल से पास आउट हैं। उन्होंने एक ऐसे अविष्कार को किया है जो महंगे हो चुके डीजल और पेट्रोल को मात दे रहा है। मात्र 12000 में कबाड़ की चीजों से एक छह सीटर इलेक्ट्रिक बाइक तैयार कर दी है। जब यह खबर चर्चाओं में आई तो महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयर पर्सन आनंद महिंद्रा ने असद की इस सिक्स सीटर बाइक को सोशल मीडिया पर शेयर किया। तभी से यह बाइक और इसके अविष्कारक चर्चाओं में बने हैं। असहद अब्दुल्ला ने बताया कि ऐसे आविष्कारों का शौक बचपन से है और इसके पहले भी वह अपनी केटीएम बाइक को इलेक्ट्रिक बाइक में बदल चुके हैं। इलाके के लोगों का कहना है कि बड़ी खुशी होती है जब कोई बच्चा कुछ अलग करता है और जो समाज के हित में होता है। बढ़ते पेट्रोल और डीजल से निजात पाने के लिए यह सबसे सस्ता माध्यम है। इसे सरकार द्वारा प्रोत्साहित करना चाहिए जिससे कि इस तरह की चीजें समाज में लोगों के लिए उपयोगी हो सकें। छह सीटर बाइक पर 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चला भी जा सकता है वह भी छह सवारी को लेकर और काफी आराम के साथ वह सफर को भी तय कर सकते हैं। अब्दुल्ला का कहना है कि वह इसके रजिस्ट्रेशन और पेटेंट की फॉर्मेलिटी को पूरा करने का भी प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें