फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: रोटावेटर ने किसान के कई टुकड़े किए, ट्रैक्टर पर चढ़ने के दौरान हादसा; टुकड़ों को पुलिस ने निकलवाया

Wed, 11 Nov 2026 07:20 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि ट्रैक्टर पर चढ़ने के दौरान किसान नीचे गिर गया और रोटावेटर में फंस गया। हादसे में उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। पुलिस ने रोटावेटर में फंसे शव के टुकड़े निकलवाए। घटना से परिवार में मातम है।
विज्ञापन
रोटावेटर से किसान की मौत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के सोहराभार गांव में बीती रात खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से 59 वर्षीय किसान मोहम्मद जाफर खान की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि किसान का शरीर रोटावेटर में फंसकर कई टुकड़ों में बिखर गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


सोहराभार गांव निवासी मोहम्मद जाफर खान गांव के ही संतोष का खेत अधिया-बटाई पर लेकर गेहूं की बुवाई के लिए तैयार करा रहे थे। मंगलवार रात करीब 10.30 बजे ट्रैक्टर चालक जयसिंह खेत में रोटावेटर चला रहा था। इसी दौरान जाफर ट्रैक्टर पर चढ़ने के लिए पीछे से पहुंचे।

वह जैसे ही ट्रैक्टर पर चढ़े, अचानक नीचे गिर गए और चलते रोटावेटर की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि जाफर का शरीर रोटावेटर में फंसा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव के टुकड़ों को बाहर निकलवाकर तिरपाल में एकत्र किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना सोहराभार निवासी अखिलेश सिंह ने पुलिस को दी थी। हादसे की भयावहता देखकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए। किसान की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष रौनापार सुनील कुमार दुबे ने बताया कि सूचना के आधार पर इत्तफाकिया दर्ज (आकस्मिक घटना) कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें