फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Accident: दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो का टायर फटा, 7 घायल; मुंडन संस्कार के लिए जा रहे थे विंध्याचल

Fri, 01 Mar 2024 07:31 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़।

सार

गोरखपुर जिले के लोग मुंडन संस्कार के लिए विंध्याचल जा रहे थे। इसी दौरान अजमगढ़ पहुंचते ही अचानक बोलरो का टायर फट गया। जिससे बोलरो अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जाकर अन्य वाहनों से टकरा गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना के कटघर गोमाडीह के पास वृहस्पतिवार की देर शाम विंध्याचल से मुंडन कर कर लौट रही बोलेरो का टायर फट गया। जिससे बोलेरो अनियंत्रित हो कर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन पर चली गई और पिकअप व कार से टकरा गई। जिससे बोलेरो सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया है।

 

गोरखपुर के गोला बाजार निवासी एक परिवार वृहस्पतिवार की सुबह विंध्याचल धाम बच्चे का मुंडन करने गया था। मुंडन के बाद सभी बोलेरो से वापस लौट रहे थे। बोलेरो गंभीरपुर थाना के कटघर गोमाडीह के पास पहुच था कि टायर फट जाने से बोलेरो अनियंत्रित हो कर डिवाइडर पार कर दूसरी लें में चल गया और पिकअप व कार से उसकी टक्कर हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग व पुलिस मौके पर जुट गई। आनन फानन में घायलों को जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया। 

 

घायलों में सुमन नायक 35, रोहित 30, अदिति नायक 8, मनीषा नायक 27, सुभावती 59, राहुल 25, विकास 28 निवासी गोला बाजार व वाराणसी निवासी किशोर 50 शामिल है। कुछ को निजी व अन्य घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें