फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 24 महीने में 3001 मोबाइल बरामद कर आजमगढ़ प्रदेश में दूसरे पायदान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में संचार साथी पहल और उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त प्रयासों से खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता मिली है। राज्य अब देश का चौथा ऐसा राज्य बन गया है, जहां एक लाख से अधिक मोबाइल हैंडसेट बरामद किए जा चुके हैं। वहीं जनपद आजमगढ़ ने इस अभियान में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि फरवरी 2024 से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। वर्ष 2025 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा कुल 1553 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे गए। बीते 24 माह में कुल 3001 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 7.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। सभी मोबाइल उनके स्वामियों को वापस कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मोबाइल बरामद करने के मामले में उत्तर प्रदेश में बरेली जनपद पहले स्थान पर, आजमगढ़ दूसरे, लखनऊ तीसरे, गाजियाबाद चौथे और गोरखपुर जनपद पांचवें स्थान पर है। जिले में पुलिस की सक्रियता और तकनीकी टीम के बेहतर कार्य का परिणाम है कि आजमगढ़ प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें