फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी में तब्दील रहा आजमगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पटियाला से श्रमिकों को लेकर आने वाली ट्रेन को लेकर प्रशासनिक और पुलिेस प्रशासन पूरी तरह से मुश्तैद नजर आया। पूरा रेलवे स्टेशन क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। पुलिस के साथ ही जीआरपी और आरपीएफ के जवानों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पंजाब प्रांत के पटियाला से लगभग 1200 श्रमिकों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची। इस दौरान मजदूूरों की जांच और उन्हें घर तक पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए थे। मजदूरों की संख्या अधिक होने के कारण कहीं भगदड़ की स्थिति उत्पन्न न होने पाए इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए थे। पुलिस के जवानों के साथ ही आरपीएफ और जीआरपी के जवानों की तैनाती की गई है। चप्पे पर इनकी मौजूदगी थी। ताकि कोई भी यात्री बिना जांच के रेलवे स्टेशन परिसर से बाहर न निकलने पाए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। रेलवे स्टेशन परिसर से बाहर की ओर जाने वाले हर मार्ग पर पुलिस चौकन्नी नजर आई। एक प्लेट फार्म से दूसरे प्लेट फार्म तक जाने के लिए बने फुट ओवरब्रिज पर भी पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें