फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में आजमगढ़ पुलिस प्रदेश में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जन शिकायत निवारण के सबसे बड़े सरकारी पोर्टल आईजीआरएस पर आजमगढ़ पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश भर में अपना नाम रोशन किया है। विशेष रूप से यह गौरवपूर्ण है कि जनपद के सभी 25 थाने भी व्यक्तिगत रैंकिंग में प्रथम स्थान पर रहे। यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के मार्गदर्शन और लगातार मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप संभव हुई। नवंबर 2025 माह में प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। फरियादियों से प्राप्त फीडबैक भी पूर्णतः संतुष्टि जनक रहा, जिसके आधार पर शासन ने यह रैंकिंग जारी की।
विज्ञापन

जनपद के प्रमुख थाने मेंहनगर थाना, नगर कोतवाली, रानी की सराय, कंधरापुर, गंभीरपुर, निजामाबाद, मुबारकपुर, जहानागंज सहित सभी 25 थाने प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर रहे। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है कि एक ही जनपद के सभी थाने एक साथ टॉप पर रहें। पुलिस कप्तान ने सभी थानाध्यक्षों, चौकी इंचार्जों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता की सेवा और शिकायतों का त्वरित निस्तारण ही हमारी प्राथमिकता है। यह सफलता पूरे जनपद पुलिस परिवार की मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें