फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर भवन में रहता मिला पुलिस वालों का परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एडीजी वाराणसी जोन ब्रज भूषण गुरुवार की शाम को शहर कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान कोतवाली परिसर में पुलिसवालों के रहने के लिए बनाए गए कई भवन जर्जर मिले। उन्हें कंडम घोषित किया जा चुका है। बावजूद इसके भवन का अभाव होने की वजह से जान हथेली पर लेकर पुलिस वाले और उनका परिवार उसमें रह रहा है। एडीजी ने कंडम हो चुके भवनों को ढहाकर नए भवन निर्माण कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कोतवाली परिसर में थोड़ा-बहुत गंदगी दिखी। जिसे साफ कराने को कहा। कोतवाली परिसर में काफी दिनों से खड़े ट्रक, कार सहित अन्य वाहनों के संबंध में जानकारी ली, साथ ही इस प्रकार के वाहनों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। शहर कोतवाली दफ्तर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर पाई गई। निरीक्षण के दौरान कई कमरों में ताला बंद मिला। जिसे खुलवाकर चेक किया। कोतवाली के लाकअप का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने बताया कि यह गलत तरीके से बना दिया गया है। निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार का निरीक्षण कर असलहों के विषय में विधिवत जानकारी ली। इसके बाद कोतवाल के आफिस में बैठकर टापटेन अपराधियों की सूची, गुंडा एक्ट के तहत हुई कार्रवाई, त्यौहार रजिस्टर, जमीनी विवाद से जुड़े मामलों का रजिस्टर, आदेश, निर्देश अनुपालन रजिस्टर आदि का गहनता से अवलोकन किया। अभिलेखों के निरीक्षण के दौरान कई बिन्दुओं पर रजिस्टर को दुरुस्त नहीं किया गया था। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एडीजी कोतवाली परिसर में मौजूद महिला बैरक के अलावा शौचालय आदि की साफ-सफाई के विषय में विधिवत जानकारी लेने के बाद वहां से रवाना हो गए। देर शाम तक एडीजी द्वारा एसपी आफिस का मुआयना शुरू हुआ। जो देर रात तक जारी रहा। इस अवसर पर डीआईजी मनोज तिवारी, एसपी त्रिवेणी सिंह, एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह, सीओसिटी इलामारन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें