जीयनपुर में महिला की फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर फोटो और वीडियो वायरल किए गए। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान हुई। भुवना बुजुर्ग गांव के अभिषेक गिरि और आशीष गिरि को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत साइबर अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला की फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी फोटो और वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि एक अज्ञात व्यक्ति उसकी फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसका फोटो और वीडियो वायरल कर रहा है। साथ ही उसके परिजनों व परिचितों को कॉल और फोटो भेजकर उत्पीड़न किया जा रहा था।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी। साइबर सेल रानी की सराय और जीयनपुर कोतवाली की संयुक्त टीम ने तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने आरोपी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुवना बुजुर्ग गांव निवासी अभिषेक गिरि व आशीष गिरि को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला की फोटो/वीडियो वायरल किए और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।