फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ जहरीली शराब कांड: छह और आरोपियों पर लगा रासुका, 13 से अधिक लोगों की हुई थी मौत

Sun, 04 Sep 2022 05:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के माहुल में जहरीली शराब के सेवन से हुई 13 से अधिक मौतों के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। छह और आरोपियों पर रासुका लगाया गया है। 
विज्ञापन
आजमगढ़ जहरीली शराब कांड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के माहुल जहरीली शराब कांड में पुलिस महकमे ने एक बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत इस घटना में शामिल छह आरोपियों पर पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगा दिया है। अभी और कुछ अभियुक्तों पर भी ऐसी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस की इस कार्रवाई से इस प्रकरण में गिरफ्तार अन्य अरोपियों के परिजनों में भी हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


21 फरवरी 2022 को नगर पंचायत माहुल स्थित रंगेश यादव के देसी शराब की दुकान से जहरीली शराब की बिक्री की गई। जिसके सेवन से त्राहिमाम मच गया। 13 से अधिक लोगों की मौत हो गई तो वहीं दर्जनों को कई अन्य तरह की परेशानियां झेलनी पड़ीं।

इस प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देसी शराब ठेका के संचालक रंगेश यादव के साथ ही अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। इतना ही नहीं नामजद किए गए और प्रकाश में आए अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर में भी कार्रवाई की गई। इसके तहत संपत्ति कुर्क भी हुई।  रंगेश यादव पर जिला प्रशासन पहले ही गैंगेस्टर, रासुका के तहत कार्रवाई करने के साथ संपत्ति भी जब्त कर चुका है।

विज्ञापन

आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
अब पुलिस महकमे की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने छह और आरोपियों पर रासुका लगा दिया है। सूर्यभान निवासी गुवाई थाना दीदारगंज, पुनीत कुमार यादव निवासी चकगंजली थाना दीदारगंज, रामभोज निवासी समसल्लीपुर थाना अहरौला, अश्याााक यादव निवासी उदपुर थाना फूलपुर, पंकज यादव निवासी चंकगंजली शाह सरावां थाना दीदारगंज व मो. कलीम पुत्र मो. सईद निवासी रूपाईपुर थाना अहरौला शामिल है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इस घटना में प्रकाश में आए और आ रहे अन्य अभियुक्तों पर भी रासुका लगाया जाएगा। बता दें कि माहुल शराब कांड में जिला प्रशासन अब तक 13 आरोपियों पर गैंगेस्टर और 12 आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई कर चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें