फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh news: लापता युवक का शव मिलने से मचा कोहराम, फूलपुर कोतवाली क्षेत्र की है घटना

Wed, 24 May 2023 02:26 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर बरौली गांव निवासी मो. उजैर (34) मंगलवार को अपने चाचा की फूलपुर कस्बा के ताज कटरा स्थित दुकान पर गया था। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
Azamgarh news: लापता युवक का शव मिलने से मचा कोहराम, फूलपुर कोतवाली क्षेत्र की है घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फूलपुर कोतवाली अंतर्गत फूलपुर देहात के सीवान में बुधवार की सुबह लापता युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर बरौली गांव निवासी मो. उजैर (34) मंगलवार को अपने चाचा की फूलपुर कस्बा के ताज कटरा स्थित दुकान पर गया था। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा।
परिजन पूरी रात उसकी खोज में जुटे रहे। हर संभव स्थानों पर उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बुधवार की सुबह राहगीरों ने फूलपुर देहात के सीवान में एक युवक का शव पड़ा देखा। शव मिलने की बात कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान किसी ने सूचना पुलिस को भी दे दिया। सूचना पर फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव के शिनाख्त में जुट गई। कुछ ही देर में मृतक की पहचान मो. उजैर के रुप में कर दी गई। परिजनों ने भी मौके पर पहुंच कर शव की पहचान कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से बीमार था। 20 दिन पूर्व ही वह विदेश से इलाज के लिए घर आया था। वह दो पुत्रों का पिता था। एसएचओ अनिल सिंह ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें