फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मिट्टी की दीवार गिरने से मलबे में दबे मासूम की मौत, दो घायल, मचा कोहराम

Mon, 17 Jul 2023 03:26 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

मालपार गांव निवासी नंदलाल राजभर का कच्चा मकान है। मिट्टी की दीवार पर टीनशेड आदि डाल कर वह अपने दो पुत्रों, पत्नी व नाती के साथ रहता है। रविवार की रात पूरा परिवार इसी मकान में सो रहा था। देर रात लगभग 10 बजे अचानक मिट्टी की एक दीवार भरभरा कर गिर गई। जिससे नंदलाल का नाती अंश राजभर 10 पुत्र गोविंद राजभर निवासी हरदशई रामपुर थाना तरवां, रागिनी 10 पुत्री गुड्डू व दुर्गावती 55 पत्नी बरखू मलबे में दब गए।
विज्ञापन
Azamgarh News: मिट्टी की दीवार गिरने से मलबे में दबे मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेंहनगर थाना क्षेत्र के मालपार गांव में रविवार की देर रात एक व्यक्ति के कच्चे मकान में मिट्टी की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। जिसके मलबे में दब कर एक माूसम की जहां मौत हो गई तो वहीं दो अन्य घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पतला में भर्ती कराया गया है। वहीं मृत बच्चे के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर एसडीएम भी मौके पर पहुंच कर मुआयना किए और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sawan Special: सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा शिव भक्तों का रेला, जलाभिषेक कर किया दर्शन पूजन
मालपार गांव निवासी नंदलाल राजभर का कच्चा मकान है। मिट्टी की दीवार पर टीनशेड आदि डाल कर वह अपने दो पुत्रों, पत्नी व नाती के साथ रहता है। रविवार की रात पूरा परिवार इसी मकान में सो रहा था। देर रात लगभग 10 बजे अचानक मिट्टी की एक दीवार भरभरा कर गिर गई। जिससे नंदलाल का नाती अंश राजभर 10 पुत्र गोविंद राजभर निवासी हरदशई रामपुर थाना तरवां, रागिनी 10 पुत्री गुड्डू व दुर्गावती 55 पत्नी बरखू मलबे में दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन में मलबा हटा कर तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक अंश की मौत हो चुकी थी। सूचना पर मेंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृत बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। वहीं दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक अंश बचपन से ही अपने ननिहाल में रहता था। घटना की सूचना उसके घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। सोमवार की सुबह एसडीएम संत रंजन भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को चार लाख मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें