फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जन सेवा केंद्र संचालक से 84 हजार, घात लगाकर बैठे बदमाशों ने की मारपीट; रुपये से भरा बैग ले भाग

Tue, 27 May 2025 09:13 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

यूपी के आजमगढ़ में बदमाशों ने हजारों रुपये की लूट के वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोप है कि बदमाश पहले से घात लगाकर बैठे थे। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के कोटिया जहांगीरपुर निवासी सुरेंद्र बनगांव बाजार में जन सेवा केंद्र संचालित करते हैं। सोमवार की रात जनसेवा केंद्र से घर लौटते समय लुटेरों ने परसहा अंडरपास के पास रात लगभग नौ बजे उसकी स्कूटी को रोककर रुपयों से भरा बैग लूट लिए और फरार हो गए।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बताया गया कि कोटिया जहांगीरपुर गांव निवासी सुरेंद्र बनगांव में जन सेवा केंद्र संचालित करते हैं। सोमवार की रात वह जनसेवा केंद्र बंद कर घर जाने लगे। 

जैसे ही वह अंडरपास के पास पहुंचे, पहले से घात लगाकर बैठे तीन लुटेरों ने उनकी स्कूटी को पीछे से पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। लुटेरों ने सुरेंद्र से 84 हजार रुपये नकद, चेकबुक, फिंगरप्रिंट मशीन और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग छीन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित सुरेंद्र ने बताया कि इस लूट में उन्हें करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के तुरंत बाद सुरेंद्र ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

निजामाबाद थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हो चुकी है, लेकिन पीड़ित की ओर से अभी तक लिखित तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और लुटेरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें