फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: युवक पर खौलती चाय फेंकने का आरोपी अरेस्ट, गाली देकर किया था जानलेवा हमला; 13 दिन बाद पकड़ाया

Fri, 08 Aug 2025 09:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

यूपी के आजमगढ़ जिले में मनबढ़ ने युवक पर खाैलती हुई चाय फेंक दी थी जिससे वह झुलस गया था। पुलिस ने 13 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसने युवक से झगड़ा भी किया था।
विज्ञापन
आजमगढ़ के शहर कोतवाली का है मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Azamgarh News: आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र में चाय मांगने पर झगड़ा करते हुए खौलती चाय फेंकने के आरोपी बिल्लू गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हमले में युवक गंभीर रूप से झुलस गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना 27 जुलाई की है।

विज्ञापन


पीड़ित की मां असामी देवी ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि बेटा बजरंगी चौहान गोला मंडी में पल्लेदारी करता है। वह श्याम साड़ी घर के पास बिल्लू गुप्ता की दुकान पर चाय पीने गया था। चाय मांगने पर दुकानदार ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने जान से मारने की नीयत से खौलती चाय बजरंगी पर फेंक दी। 

बजरंगी झुलस गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में जुट गई। शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि फरासटोला मोहल्ला निवासी आरोपी विकास गुप्ता उर्फ बिल्लू गुप्ता को शुक्रवार को उसे मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
मुबारकपुर थाना क्षेत्र की किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी श्यामसुंदर चौहान मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लाड़ो गांव का निवासी है। उसके खिलाफ पाॅक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

घटना चार अगस्त 2025 की है, जब पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी का सहयोगी मिथिलेश चौहान भी इस प्रकरण में नामजद है। प्रभारी निरीक्षक शशि मौलि पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें