आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव के लिए होने वाले नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की सूची गुरुवार की देर शाम शासन की ओर से जारी कर दी गई। शासन द्वारा जारी आरक्षण सूची में आजमगढ़ नगरपालिका जो पिछले चुनाव में सामान्य महिला के आरक्षित थी इस बार अनारक्षित कर दिया गया है।
वहीं मुबारकपुर नगरपालिका सीट जो पिछले चुनाव में पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित थी इस बार पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित हो गई है। हालांकि शासन द्वारा इस सूची पर 20 अक्टूबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं लेकिन अगर सूत्रों की मानें तो इसमें बदलाव की संभावना कम ही है।
गुरुवार की रात शासन द्वारा जारी की गई नगर चुनाव के लिए अध्यक्ष पद की आरक्षण सूची ने स्थिति को साफ कर दिया है। इस सूची में आजमगढ़ नगरपालिका सीट को अनारक्षित कर दिया गया है। जबकि पिछले चुनाव में यह सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित थी।
वहीं मुबारकपुर नगरपालिका सीट जो पिछले चुनाव में पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित थी इस बार उसे पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित कर दिया है। वहीं नगरपंचायत की 11 सीटों पर से दो सीट अनुसूचित जाति, तीन सीट पिछड़ी जाति, दो सीट पिछड़ी जाति महिला और एक सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है।
इस आरक्षण ने कई ऐसे दावेदारों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है जिन्होंने अब तक चुनाव लड़ने लिए हजारों रुपये खर्च कर चुके हैं।