फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: विधायक नफीस अहमद और पूजा सरोज विश्वविद्यालय सदस्य नामित, प्रमुख सचिव ने जारी किया आदेश

Sat, 03 Jun 2023 02:55 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

प्रमुख सचिव द्वारा जारी किए गए आदेश में जिले के दो विधायकों को शामिल किया गया है। जिसमें गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए सपा के नफीस अहमद शामिल हैं।
विज्ञापन
विधायक नफीस अहमद और पूजा सरोज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा द्वारा उपवेशन में पारित प्रस्ताव पर अध्यक्ष विधानसभा ने जिले के दो विधायकों को विश्वविद्यालयों का सदस्य नामित किया है। यह सदस्य संगत अधिनियम के तहत सदन द्वारा विधिवत निर्वाचित माने जाएंगे। इसकी अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Gyanvapi: ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी के पैरोकार जितेंद्र सिंह का मुकदमा छोड़ने का एलान, बोले- 'अब नहीं सहा जाता'
विज्ञापन

प्रमुख सचिव द्वारा जारी किए गए आदेश में जिले के दो विधायकों को शामिल किया गया है। जिसमें गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए सपा के नफीस अहमद शामिल हैं। जिन्हें जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया का सदस्य बनाया गया है। नफीस अहमद नगर कोतवाली क्षेत्र के रहमतनगर मुहल्ले के रहने वाले हैं। वहीं मेंहनगर पूजा सरोज को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का सदस्य नामित किया गया है। पूजा सरोज पहली बार सपा के टिकट पर मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनी गई हैं। वह मेंहनगर तहसील में जाफरपुर गांव की रहने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें