शहर के सुखदेव पहलवान स्टेडियम में हैंडबाल के खलाड़ियों से परिचय करते प्रदेश के खेल व युवा कल्याण
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के तहत चल रही राज्य स्तरीय सीनियिर पुरुष हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश की 14 मंडल प्रतिभाग कर रही हैं। उक्त प्रतियोगिता नाकआउट के आधार पर खेली जा रही है।
शुक्रवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण एवं पंचायतीराज (एमओएस) उपेंद्र तिवारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने किया। इस दौरान उप निदेशक, खेल मुद्रिका पाठक एवं संजय श्रीवास्तव ने बुके भेंट किया, उपक्रीड़ाधिकारी राजनारायण प्रसाद ने बैच लगाया। इसके बाद उपेंद्र तिवारी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया और खिलाडिय़ों से हाथ मिलाया। शुक्रवार को प्रतियोगिता का लीग एवं क्वार्टर फाइनल खेला गया। क्वार्टर फाइनल मैच में आजमगढ़ ने अयोध्या को 16-08 के अंतर से, मिर्जापुर मंडल ने वाराणसी मंडल को 17-14, झांसी ने गोरखपुर को 20-15 के अंतर से, लखनऊ मंडल ने बस्ती को 17-10 के अंतर से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल 12 अक्तूबर को लखनऊ एवं मिर्जापुर के बीच तथा दूसरा सेमीफाइनल आजमगढ़ एवं झांसी के बीच खेला जाएगा। इसके बाद फाइनल मैच खेला जाएगा। इस अवसर पर अजेंद्र राय, नवल कुमार, प्रेम कुमार राय, मंगल प्रसाद, मो. जावेद अख्तर, माया प्रसाद राय, भूपेंद्र वीर सिंह, तरूण कुमार, आशा, शैलेश यादव, रीमा यादव, अनुपम प्रजापति आदि उपस्थित रहे।