फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिखरेगी लोक संस्कृति की छटा, अपना जादू बिखेरेंगी पारंपरिक विधाएं

विज्ञापन
आजमगढ़ महोत्सव का लोगो। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। साधना, सर्जना, संघर्ष, शिल्प और सांझी-संस्कृति के प्रतिविंब के रूप जनपद में आयोजित होने वाले आजमगढञ महोत्सव का आगाज शनिवार को होगा। तहसील निजामाबाद और मेंहनगर से महोत्सव का आगज होगा। इसमें जहां लोक संस्कृति की सतरंगी छटा बिखरेगी वहीं, पारंपरिक विधाओं को सहेजे कलाकारों को व्यापक मंच भी मिलेगा। प्रख्यात कलाकार जहां अपनी आवाज और कला से लोगों का मनोरंजन करेंगे वहीं, खेलों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थानीय छात्र भी अपनी प्रतिभा पेश करें।
विज्ञापन

रवि किशन का कार्यक्रम होगा आकर्षण का केंद्र
निजामाबाद। निजामाबाद में होने वाले महोत्सव का आयोजन राहुल पूमावि और धूरीपार बाईपास मोड़ स्थित मैदान में किया गया है। राहुल पूमावि स्थित मुख्य मंच पर इसका उद्घाटन किया जाएगा। गुरुद्वारा निजामाबाद की ओर से गतका का प्रदर्शन किया जाएगा। शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। नृत्य, समूह गान, अंताक्षरी, नुक्कड़ नाटक, स्थानीय सांस्कृतिक दलों की ओर से विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रोफेशनल आर्टिस्ट के कार्यक्रम के साथ रंगोली, चित्रकला और खेल प्रतियोगिताएं होंगी। रविवार को नृत्य, समूहगान, नुक्कड़ नाटक, स्थानीय सांस्कृतिक दल के कार्यक्रम के साथ भोजपूरी गायक एवं कलाकार रवि किशन का कार्यक्रम होगा। युवा संसद का भी आयोजन होगा।
महोत्सव की तैयारियों में झोंकी ताकत
मेंहनगर। कस्बे के लखरांव पोखरा पर महोत्सव की तैयारियों में तहसील प्रशासन के साथ ही नगर पंचायत के अधिकारी अंतिम रूप देने में लगे रहे। एसडीएम अरविंद कुमार सिंह, ईओ विनय मिश्रा कार्यों के बारे में जानकारी लेते रहे। क्रिएटिव टीम के अभिषेक राय ने बताया कि खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम संबंधित सभी स्थल और स्टेज बनकर रात में पूरा हो जाएगा। नगर पंचायत के अध्यक्ष अशोक चौहान ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों-रंगकर्मियों के लिए रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। छात्र-छात्राओं और कलाकारों की ओर से अलग-अलग विधा के लोग अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। मेहंदी, पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिता, दौड़, कूद, रस्साकशी,खो-खो की प्रतियोगिता होंगी। बिरहा थीम पर भोजपुरी गायकों को तरह-तरह के गीत सुनने को मिलेंगे। जादूगर अपनी जादू की छड़ी से अपनी जलवा भी बिखेंरेंगे। मेंहनगर पर आधारित डॉक्यूमेंट्री बृजभूषण रजक के निर्देशन में प्रस्तुत की जाएगी, जो आजमगढ़ का इतिहास दिखाएगी।
विज्ञापन

व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों कसा
आजमगढ़। जनपद स्तर पर आजमगढ़ महोत्सव दिनांक 16 से 18 दिसम्बर तक जजी मैदान में होगी। डीएम एनपी सिंह और एसपी त्रिवेणी सिंह ने जजी मैदान का निरीक्षण किया। स्टेज, स्टाल, डी तथा गैलरी एवं दीर्घा बनाने के लिए निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रणीत श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि मोबाइल ट्वायलेट और पीने के पानी की व्यवस्था कराएं। पार्किंग के लिए जजी मैदान के आसपास 4-5 जगहों का चिन्हांकन किया गया। रूट प्लान बनाने के लिए निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की सहभागिता के लिए रोडवेज के अधिकारियों के साथ बैठक कर वाहनों को ग्रामीण क्षेत्रों में चलाने के लिए कहा। मैदान के दीवारों के पास जो दुकानें लगी हैं, उसको 15 से 18 दिसम्बर तक हटाने के निर्देश दिए। सीआरओ हरी शंकर, एडीएण नरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

निजजामाबाद महोत्सव की तैयारी का निरीक्षण करते एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शनी।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें