फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ शराब कांड: सरकारी दुकान से बेची गई शराब पीने से दस लोगों की मौत पर गुस्सा, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन  

Mon, 21 Feb 2022 08:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

जानकारी होने पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझा कर जाम खत्म कराया। घटना को लेकर लोगों में विभागीय उदासीनता को लेकर आक्रोश है।
विज्ञापन
माहुल कस्बे में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद सड़क जाम करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में अहरौला थाना के माहुल कस्बे में स्थित सरकारी दुकान से बेची गई शराब पीने से दस लोगों की हुई मौत को लेकर आक्रोशित लोगों ने सोमवार की दोपहर दो बजे माहुल कस्बे में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। जाम साढ़े तीन बजे तक चला।

विज्ञापन


जानकारी होने पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझा कर जाम खत्म कराया। घटना को लेकर लोगों में विभागीय उदासीनता को लेकर आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पुलिस व आबकारी विभाग की मिलीभगत से अवैध शराब का धंधा चल रहा है। नाराज लोगों ने माहुल कस्बे में दोपहर दो बजे जाम लगा कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

घटना की खबर अमर उजाला के वेब पोर्टल पर चलने के बाद पुलिस व प्रशासनिक महकमा सक्रिय हुआ। इसके बाद जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी, एसपी अनुराग आर्य, एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ, सीओ बूढ़नपुर पहुंचे। बड़ी तादात में पुलिस फोर्स भी पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझा कर जाम समाप्त कराया।

24 घंटे में शराब पीने वालों को चिह्नित कर उन्हें अस्पताल भेजने की कवायद शुरू की गई। किसी को सीएचसी अहरौला तो किसी को सीएचसी फूलपुर भेजा गया। गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल भेजने की कवायद में भी महकमा जुटा रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें