फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन आजमगढ़ का दबदबा

Sat, 13 Jun 2015 11:55 PM IST
बूढ़नपुर(सं.)।
विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला ब्लाक के नरफोरा गांव में शुक्रवार की शाम प्रियंका सिंह स्मृति गोल्ड कप खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रदेश स्तरीय टीमों के बीच मुकाबले में आजमगढ़ और वाराणसी की टीम का दबदबा रहा। दोनों टीमों ने दो-दो मैच जीते।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ खो-खो संघ के मुख्य संरक्षक और बीएसए बलिया डॉ. राकेश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले दिन हुए मैच में पुरुषों में वाराणसी ने शाहजहांपुर, इलाहाबाद ने आगरा, लखनऊ ने बरेली, आजमगढ़ ने उन्नाव को हराया। वहीं, महिलाओं में आजमगढ़ ने वाराणसी, इलाहाबाद ने कौशांबी, वाराणसी ने गोरखपुर, देवरिया ने लखनऊ को हराया।
इसी क्रम में, शनिवार को हुई प्रतियोगिता में महिलाओं में इलाहाबाद ने कौशांबी, वाराणसी ने गोरखपुर, गौतमबुद्घनगर ने अलीगढ़, आजमगढ़ ने वाराणसी, गाजियाबाद ने बलिया, देवरिया ने बिजनौर, जौनपुर ने बिजनौर को हराया। वहीं, पुरुषों में इलाहाबाद ने आगरा, कानपुर ने अलीगढ़, वाराणसी ने शाहजहांपुर, लखनऊ ने बरेली, आजमगढ़ ने उन्नाव, गाजियाबाद ने प्रतापगढ़ और बस्ती को हराया। इसी क्रम में देवरिया ने बागपत, कौशांबी ने प्रतापगढ़ को हराया। इस अवसर पर अध्यक्ष काली प्रसाद सिंह, सचिव दिनेश सिंह, विनोद सिंह, कनक, धर्मेंद्र सिंह, नीरज सिंह, राजेश वर्मा, तृप्ति वर्मा, संतोष मिश्र, शनि, सोनू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें