फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः हादसे में घायल की मौत, एंबुलेंस में आक्सीजन न मिलने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव के पास दवा लेने जा रहा 50 वर्षीय व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी अहरौला से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में घायल की मौत हो गई।
विज्ञापन

अहरौला के बरईपुर गांव निवासी गुलाब चंद सोनी (50) पुत्र रामअजोर सोनी बुधवार को दिन में बाइक से दवा लेने जा रहे थे। अभी वह हमीदपुर गांव के पास ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें तत्काल सीएचसी अहरौला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस में गुलाब के साथ उनका पुत्र भी मौजूद था। पुत्र का आरोप है कि रास्ते में उनके पिता को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उन्होंने एंबुलेंस में तैनात कर्मियों को ऑक्सीजन लगाने को कहा लेकिन एंबुलेंस कर्मियों ने आक्सीजन नहीं लगाया, जिससे पिता की रास्ते में ही मौत हो गई। मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुलाब चंद की पुत्री की शादी 12 मई को होनी है लेकिन कन्यादान के पहले ही हादसे में पिता की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें