सरायमीर थाना पर पंचायत चुनाव को लेकर बैठक करते एसडीएम राजीव रत्न सिंह।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। पंचायत चुनाव को लेकर जिले में सरगर्मी तो कार्यकाल समाप्त होने के पहले से ही बढ़ी हुई लेकिन बुधवार को आरक्षण सूची जारी होने के बाद संभावित दावेदार अपनी गोटी सेट करने की कवायद में जुट गए है। कईयों की गणित जहां आरक्षण सूची ने गड़बड़ा दिया है तो वहीं कईयों के चेहरों पर इस आरक्षण सूची को लेकर चमक आ गई है। वहीं पंचायत चुनाव बिना खून खराब के शांतिपूर्ण संपन्न हो इसके लिए पुलिस व प्रशासनिक अमले ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दिया है। बैठक, संगोष्ठी व सम्मेलन आदि के माध्यम से लगातार जागरूकता फैलायी जा रही है।
सरायमीर संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना परिसर में बुधवार पंचायत चुनाव को लेकर एसडीएम राजीव रत्न सिंह व एसडीएम मार्टीनगंज दिनेश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान सीओ फूलपुर जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने क्षेत्र के संवेदनशील व अति संवेदनशील ग्रामों का मूल्यांकन किया। इसके साथ ही थाना क्षेत्र में पढ़ने वाले कुल 53 ग्रामों के 63 मतदान केंद्रों व 221 मतदेय स्थलों पर विस्तृत चर्चा कर रणनीति तय किया। मुबारकपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाने में संभावित प्रत्याशियों, निवर्तमान प्रतिनिधियों की बैठक बुधवार को हुई। जिसमें एसओ अखिलेश मिश्रा ने सभी को आगामी पंचायत चुनाव शांतिपूर्व कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मेजवां संवाददाता के अनुसार सीओ जितेंद्र कुमार व एसडीएम ने बुधवार को फूलपुर कोतवाली परिसर में बैठका किया। जिसमें सीटो के घोषित हुए आरक्षण के बाद संबंधित ग्राम सभाओं के संवेदनशीलता पर नए सिरे से मंथन किया। इसके साथ ही चौकीदारों के माध्यम से गांव के दबंगों की सूची भी तैयार कराई जा रही है।