फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: रोडवेज बस और पिकअप की भीषण टक्कर, चालक की मौत; दो यात्रियों को बस की रॉड काटकर निकाला गया

Fri, 28 Aug 2026 08:44 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से बलिया जा रही रोडवेज बस की पशु लदी पिकअप से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन यात्री घायल हुए। दो यात्रियों को बस की रॉड काटकर बाहर निकाला गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हादसे में बस के उड़े परखच्चे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पवई थाना क्षेत्र के चकिया अंडरपास के पास बृहस्पतिवार देर रात करीब 12:20 बजे रोडवेज बस और पशु लदी पिकअप की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक रजनीकांत यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में फंसे दो यात्रियों को लोहे की रॉड काटकर बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन




दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। मौके पर पुलिस और यूपीडा की टीम ने राहत बचाव कार्य किया। घायलो को अस्पताल भिजवाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


बेल्थरा निवासी रजनीकांत यादव बेल्थरा डिपो में चालक के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार को वह यात्रियों को लेकर रोडवेज बस से लखनऊ से बलिया जा रहे थे। रात करीब 12:20 बजे बस जैसे ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चकिया अंडरपास के पास पहुंची, सामने चल रही पशु लदी पिकअप से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद भीड़। - फोटो : संवाद
पवई पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया। बस में बुरी तरह फंसे दो यात्रियों को निकालने के लिए लोहे की रॉड काटनी पड़ी। गंभीर रूप से घायल यात्रियों समेत अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में बस चालक रजनीकांत यादव की मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव वाहन में बुरी तरह फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। 

घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरण पाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घायल यात्रियों की पहचान और हादसे में घायल लोगों की स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें