फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी पीने के स्थान पर प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सचिव लोक निर्माण विभाग एवं जनपद के नोडल अधिकारी रंजन कुमार ने सोमवार देर शाम पुरानी जेल स्थित पालिका के अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल और जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। पुरुष सर्जिकल और प्लास्टिक सर्जरी वार्ड के निरीक्षण में मरीज उमेश शेखपुरा, खुशी रौनापार, प्रमोद रौनापार, सुभाष चन्द्र गुप्ता बड़रावं से बातचीत की। खाने का मेन्यू, दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने शौचालय, पीने के पानी की भी जांच की। पीने के पानी वाले स्थान पर प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए। उपकरण तथा डायग्नोसिस सेण्टर के बारे में जानकारी ली। सीएमओ और एसआईसी को निर्देश दिये कि मरीजों के ईलाज में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। गौशाला में भूसे की उपलब्धता, चरही, साफ-सफाई तथा पशुओं के ईलाज के बारे में भी जानकारी ली। डीएम नागेन्द्र प्रसाद सिंह, सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, सीएमओ डॉ. एके मिश्रा, एसआईसी डॉ. एसकेजी सिंह, एसडीएम सदर प्रशान्त कुमार नायक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें