फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आजमगढ़ से तेज रफ्तार स्कार्पियो और ऑटो में टक्कर, सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्राबाजार-मेंहनगर मार्ग पर बहोरापुर के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो और ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो और स्कार्पियो दोनों पलट गया। हादसे में मय्यत से घर लौट रहे ऑटो चालक समेत ऑटो में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले गई जहां हालत गंभीर देख सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मेंहनगर थाना क्षेत्र के चक खुटवा गांव निवासी उर्मिला (50), राम लगन (65), राम मगन (62), सती राव (75), सविता (45), प्रियंका (30), भटहा गांव निवासी ऑटो चालक तेज बहादुर (60) के ऑटो से निजामाबाद थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव से एक मैयत से वापस आ रहे थे। जैसे ही ऑटो बिंद्राबाजार-मेंहनगर मार्ग के बहोरापुर गांव के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही स्कार्पियो से आमने-सामने टक्कर हो गई।
ऑटो सवार सभी सातों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले गई। चिकित्सक ने सभी की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ऑटो ड्राइवर तेज बहादुर व सविता की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीरपुर थानाध्यक्ष बसंत लाल ने बताया कि स्कार्पियो और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार सात लोग घायल हुए हैं और कार सवार सभी लोग बच गए हैं। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। भी कोई तहरीर नहीं पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें