महेंद्र प्रजापति,हस्तशिल्प कलाकार राज्य पुरस्कार से सम्मानित
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद कस्बे के ब्लैक पाटरी के चार शिल्पकारों को राज्य और दक्षता पुरस्कार के लिए चुने जाने पर खुशी का माहौल है। महेंद्र प्रजापति, संदीप प्रजापति, रीता देवी को राज्य पुरस्कार और पन्ना प्रजापति को दक्षता पुरस्कार के लिए चुना गया है। इससे खुशी का माहौल है।
महेंद्र प्रजापति निजामाबाद के फराहाबाद मोहल्ला और तीन अन्य शिल्पकार हुसैनाबाद मोहल्ले के निवासी हैं। सभी के परिवार में हर्ष व्याप्त है। महेंद्र प्रजापति 20 वर्ष से ब्लैक पाटरी का कार्य कर रहे हैं। निजामाबाद की ब्लैक पाटरी अपना एक अहम स्थान रखती है। इसे ओडीओपी के तहत चयनित किया गया है। यहां के कई शिल्पकार विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। इसकी जानकारी सभी को पत्र के माध्यम से दी गई है। उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय हस्तकला अनुभाग का पत्र मिलने के बाद शिल्पकारों में खुशी का माहौल है। यह पुरस्कार इन्हें फ्लावरपॉट बनाने पर दिया जा रहा है। अन्य शिल्पकारों का चयन भी उनकी कलाकृति के लिए हुआ है।