फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Encounter: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, भागने के प्रयास में पैर पर लगी गोली, बाइक और तमंचा बरामद

Tue, 10 Jan 2023 11:26 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

बरदह थाना पुलिस मंगलवार को संदिग्धों की तलाश में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार एक बदमाश कमालपुर चौराहे से खेतासराय जिला जौनपुर की तरफ जा रहा है। इस सूचना पर बदमाश की घेराबंदी शुरू कर दी गई। बर्रा मोड़ पर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को रूकने का इशारा किया। जिस पर बदमाश पुलिस को देखते ही बाइक मोड़ कर  भागने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
विज्ञापन
पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में बरदह पुलिस के हाथ मंगलवार की सुबह एक बड़ी सफलता लगी। बर्रा मोड़ पर हुए मुठभेड़ में शातिर लूटेरा व 25 हजार का ईनामियां बदमाश पुलिस की गोली से घायल होने के बाद पकड़ा गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

बरदह थाना पुलिस मंगलवार को संदिग्धों की तलाश में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार एक बदमाश कमालपुर चौराहे से खेतासराय जिला जौनपुर की तरफ जा रहा है। इस सूचना पर बदमाश की घेराबंदी शुरू कर दी गई। बर्रा मोड़ पर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को रुकने का इशारा किया। जिस पर बदमाश ने पुलिस को देखते ही बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिस पर बदमाश पैदल ही भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे रुकने की चेतावनी दी लेकिन बदमाश रुकने के बजाए पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की तो गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी और वह गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन

25 हजार का ईनामियां लूटेरा मुठभेड़ में घायल - फोटो : अमर उजाला
घायल बदमाश की पहचान शातिर लूटेरा व 25 हजार के ईनामियां बदमाश सूरज कुमार उर्फ डंपी निवासी गहुनी थाना मेंहनगर के रुप में की गई। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने बताया कि वह चार दिनों पूर्व तरवां क्षेत्र में हुई मूठभेड़ के दौरान भाग निकलने में सफल हो गया था। उस मूठभेड़ में उसके गैंग का चंद्रमा प्रसाद घायल होकर पुलिस की गिरफ्तार में आ गया था। पुलिस ने मौके से तमंचा कारतूस के साथ ही एक बाइक बिना नंबर की बरामद किया है।
मुखबिर की सूचना पर बरदह थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे शातिर लूटेरा व 25 हजार के ईनामियां अपराधी सूरज को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की गई है।
अनुराग आर्य, एसपी, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें