फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: मिठाई की दुकान के गोदाम में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हुई घटना में लाखों का नुकसान

Mon, 09 Jan 2023 04:35 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के अतरौलिया कस्बा केशरी चौक मिठाई की दुकान के गोदाम में बीती रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना में मिठाई कारोबारी का लाखों नुकसान हो गया। 
विज्ञापन
मिठाई की दुकान के गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के अतरौलिया कस्बा केशरी चौक मिठाई की दुकान के गोदाम में बीती रात आग लग गई। घंटों मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।  घटना में मिठाई कारोबारी का लाखों नुकसान हो गया। गोदाम में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन


अतरौलिया कस्बा निवासी सोनू मोदनवाल कस्बे का प्रमुख मिठाई करोबारी है। केशरी चौक पर उसका गोदाम है। जहां वह मिठाई तैयार करता है। रविवार रात लगभग 11 बजे शॉर्ट सर्किट से मिठाई के गोदाम में आग लग गई। गोदाम से धुंआ उठता देख स्थानीय लोगों ने सूचना दुकानदार सोनू मोदनवाल को दी।

सोनू के मौके पर पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों ने बाल्टी आदि से पानी डाल कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसके साथ ही सूचना फायर ब्रिगेड को भी दे दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तबतक गोदाम में रखा सारा सामान जल कर खाक हो चुका था। पीड़ित दुकानदार के अनुसार गोदाम में रिफाइंड तेल, घी, मैदा, चीनी व तैयार मिठाइयां काफी मात्रा में थी। दुकानदार ने दो से ढाई लाख के नुकसान का अनुमान लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें