फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मंडलीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में आजमगढ़ बना विजेता

विज्ञापन
लालसा कृषक इंटर कॉलेज नीबी मोहब्बतपुर में दांव लगाते पहलवान। श्रोत- ​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
मंडलीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को लालसा कृषक इंटर कॉलेज नीबी मोहब्बतपुर में हुआ। इसमें आजमगढ़ के पहलवानों ने विरोधी पहलवानों को चित कर शानदार प्रदर्शन कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

अब वे गोरखपुर में आयोजित होने वाली प्रदेशीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में आजमगढ़ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. राजेश कुमार आर्य व विशिष्ट अतिथि के रूप में सह जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ वीरेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है, इसे प्रतिदिन हमें अपनी दिनचर्या में सम्मिलित करना चाहिए। विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता गोरखपुर मंडल में आयोजित होने वाली प्रदेशीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता में अवधेश यादव, अबरार अहमद खान, डॉ. एहसान अहमद खान, विनोद कुमार सिंह, भूपेश कुमार सिंह, अमित कुमार, राकेश मिश्रा, दीपक सिंह, सूबेदार यादव मऊ, रामजी यादव, सुरेश यादव आदि उपस्थित रहे।

परिणाम फ्री स्टाइल कुश्ती
अंडर-14 बालक वर्ग 35 किलो : आर्यन आजमगढ़ प्रथम, आदित्य बलिया द्वितीय, 38 किलो में अनुराग यादव आजमगढ़ प्रथम, रवि कुमार मऊ द्वितीय रहे। 41 किलो में आयुष यादव आजमगढ़ प्रथम, अंतिम मऊ द्वितीय, 48 किलो में रविकांत यादव मऊ प्रथम, साहिल यादव आजमगढ़ द्वितीय, 52 किलो में दिव्यांशु आजमगढ़ प्रथम, 57 किलो में अमित कुमार आजमगढ़ प्रथम व कमलेश राजभर मऊ द्वितीय रहे।
अंडर-17 बालक वर्ग 45 किलो : कुणाल यादव आजमगढ़ प्रथम, शिवम मऊ द्वितीय, 55 किलो में आदित्य मऊ प्रथम, विवेक आजमगढ़ द्वितीय, 51 किलो में दिव्यांशु राजभर आजमगढ़ प्रथम, सत्यम यादव मऊ द्वितीय, 48 किलो में विकास यादव आजमगढ़ प्रथम, शिवम सिंह मऊ द्वितीय, 60 किलो में आयुष यादव मऊ प्रथम, सूरज आजमगढ़ द्वितीय, 65 किलो में आरिफ अहमद मऊ प्रथम, राहुल यादव बलिया द्वितीय, 71 किलो में आदित्य यादव मऊ प्रथम व रौनक यादव आजमगढ़ द्वितीय रहे।
अंडर-19 बालक वर्ग 55 किलो : सुनील कुमार मऊ प्रथम, हिमांशु आजमगढ़ द्वितीय, 57 किलो में सचिन आजमगढ़ प्रथम, अभिषेक बलिया द्वितीय, 61 किलो में नीरज कुमार बलिया प्रथम, शिवसागर मऊ द्वितीय, 65 किलो में बृजेश यादव मऊ प्रथम, ज्ञानप्रकाश तिवारी बलिया द्वितीय, 86 किलो में अनुज आजमगढ़ प्रथम, शिवम यादव द्वितीय रहे।

बालिका वर्ग 46 किलो : तनु यादव आजमगढ़ प्रथम और 49 किलो में खुशबू बलिया प्रथम रहीं।
ग्रीको रोमन स्टाइल 44 किलो : प्रियांशु आजमगढ़ प्रथम, सौरभ चौहान मऊ द्वितीय, 60 किलो में उमाशंकर आजमगढ़ प्रथम, सुहान मऊ द्वितीय, 65 किलो में शिवम यादव बलिया प्रथम व नौशाद मऊ द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें