सुखदेव पहलवान स्टेडियम में कबड्डी खेलतीं खिलाड़ी। स्रोत-खेल विभाग
खेल निदेशालय की ओर से क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर 15 से 17 सितंबर तक महिला कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता के लिए आजमगढ़ मंडल की महिला कबड्डी टीम का चयन बुधवार को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। चयन ट्रायल में करीब 30 खिलाड़ी शामिल हुईं।
चयन प्रक्रिया कबड्डी प्रशिक्षक कुमारी गुड़िया और कबड्डी संघ आजमगढ़ की सचिव माया राय की देखरेख में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम के लिए 13 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
चयनित खिलाड़ियों में शशि श्रीवास्तव, पिंकी राजभर, काजल यादव, अंशु यादव, प्रिया खरवार, राजनंदनी यादव, निशा सोनी, स्नेहा निषाद, किंजल, दीपमाला पटेल, डिंपल यादव, रोशनी यादव और अंजलि शामिल हैं।
कुमारी गुड़िया को टीम मैनेजर बनाया गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि चयनित टीम काफी संतुलित है। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में पूरी तैयारी और खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने का आह्वान किया।