फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Crime: लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से मारपीट कर युवक की हत्या, मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 21 May 2023 02:33 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

देवारा जदीद गांव निवासी मनबढ़ युवक रवि अपने घर के छत पर साउंड बाक्स लगा कर गाना बजा रहा था। जिस पर पड़ोस कर रहने वाला रामताऊल (23) ने रवि के घर के बाहर जा कर कहा कि मैं भी आता हूं। साथ में गाने पर डांस करेंगे। रामताऊल की यह बात रवि को नागवार गुजरी और उसने रामताऊल पर हमला बोल दिया। इस घटना में रवि की बहन रीमा व उसकी मां ने भी साथ दिया। तीनों ने रामताऊल को लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा जदीद गांव में शनिवार की रात मनबढ़ों ने युवक को लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर से मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर घर छोड़ कर फरार हो गए। सूचना पर महराजगंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कई टीम गठित किया है।

विज्ञापन

देवारा जदीद गांव निवासी मनबढ़ युवक रवि अपने घर के छत पर साउंड बाक्स लगा कर गाना बजा रहा था। जिस पर पड़ोस कर रहने वाला रामताऊल (23) ने रवि के घर के बाहर जा कर कहा कि मैं भी आता हूं। साथ में गाने पर डांस करेंगे। रामताऊल की यह बात रवि को नागवार गुजरी और उसने रामताऊल पर हमला बोल दिया। इस घटना में रवि की बहन रीमा व उसकी मां ने भी साथ दिया। तीनों ने रामताऊल को लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
यह भी पढ़ें- Mau Accident: बारातियों से भरी बोलेरो कार ट्रैक्टर से टकराई, एक की मौत, कई लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
इतना ही नहीं तीनों ने मिल कर रामताऊल का सिर पड़ोसी की दीवार में कई बार लड़ा दिया। जिससे सिर में गंभीर चोट आई और वह लहुलुहान होकर गिर पड़ा। जब तक उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था होती तब तक रामताऊल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बात मनबढ़ रवि, उसकी बहन रीमा व मां घर छोड़ कर फरार हो गए। सूचना पर महराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। मृतक के बड़े पिता रामबचन निषाद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।

मनबढ़ युवक ने अपनी बहन व मां के साथ मिल कर युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दिया है। घटना के बाद से हत्यारोपी घर छोड़ कर फरार है। उनकी तलाश में दो टीम लगाई गई है। मृतक के बड़े पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संजय कुमार, एएसपी यातायात, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें