फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Crime: बिजली विभाग के एसएसओ पर ड्यूटी के दौरान हमला, रॉड व चाकू से मनबढ़ों ने किया लहूलुहान

Thu, 25 May 2023 08:22 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में ऊंची गोदाम सब स्टेशन पर बुधवार की रात बतौर एसएसओ धर्मवीर यादव निवासी बांकीपुर तैनात थे। रात 10:30 बजे दो बाइक सवार तीन लोग सब स्टेशन पर पहुचे और एसएसओ पर रॉड व चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
Azamgarh Crime: बिजली विभाग के एसएसओ पर ड्यूटी के दौरान हमला, रॉड व चाकू से मनबढ़ों ने किया लहूलुहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में रानी की सराय के ऊंची गोदाम स्थित विधुत सब स्टेशन पर बुधवार की रात 10:30 बजे बाइक सवार तीन मनबढ़ों ने चाकू व रॉड ले कर हमला बोल दिया। इस दौरान सब स्टेशन पर मौजूद एसएसओ को मनबढ़ों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुचाया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Azamgarh News: 26 मई को आजमगढ़ आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, जनपद का करेंगे भ्रमण
विज्ञापन

ऊंची गोदाम सब स्टेशन पर बुधवार की रात बतौर एसएसओ धर्मवीर यादव निवासी बांकीपुर तैनात थे। रात 10:30 बजे दो बाइक सवार तीन लोग सब स्टेशन पर पहुचे और एसएसओ पर रॉड व चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार सुन कर लाइनमैन व अन्य कर्मी के साथ ग्रामीण पहुच गए तो हमलावर धमकी देते हुए मौके पर बाइक छोड़ फरार हो गए। सूचना पर यूपी 112 भी मौके ओर ओआहुची और घायल एसएसओ को इलाज के लिए अस्पताल भेजी। घायल की तहरीर पर शशांक सिंह, उदयभान मौर्य व तबरेज अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमलावरो की तलाश में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें