फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Crime: नाबालिग के साथ नहर किनारे दुष्कर्म, गांव के युवक पर मुकदमा दर्ज, पुलिस अभिरक्षा में आरोपी

Thu, 06 Apr 2023 02:18 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 
जहां बुधवार की देर शाम गांव के एक युवक ने एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
 
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ बुधवार की रात गांव के ही किशोर ने नहर किनारे जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाबत किशोरी की मां ने थाने पर नामजद तहरीर दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है।

विज्ञापन

थाने पर दी तहरीर में पीड़ित किशोरी की मां ने बताया कि बुधवार की देर शाम गांव का ही एक किशोर उसकी पुत्री को लेकर किसी काम से गांव के ही बंसलोचन के घर गया था।
यह भी पढ़ें- Azamgarh: पेशी के लिए आया बदमाश पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार, कोर्ट परिसर में मची अफरातफरी
विज्ञापन
विज्ञापन

वापस लौटते समय नहर के पास किशोर ने उसकी नाबालिक पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया। रोते बिलखते घर पहुंची उसकी बच्ची ने आपबीती बतायी। पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को भी अपनी अभिरक्षा में ले लिया। एसओ रौनापार राम प्रसाद बिंद ने बताया कि पीड़िता के साथ ही आरोपी भी नाबालिग है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी भी पुलिस की अभिरक्षा में है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें