फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पेशी पर आया बंदी भागा, हुआ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय में बुधवार को पेशी पर आया एक बंदी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। बंदी के फरार होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आनन-फानन में काफी संख्या में पुलिस फोर्स न्यायालय पर पहुंच गई। आधे घंटे के अंदर ही पुलिस ने फरार हुए बंदी को एक न्यायिक अधिकारी कक्ष की छत से पकड़ लिया। घटना को लेकर पूरे न्यायालय में अफरा-तफरी मच गई थी। रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी निवासी सचिन पुत्र महेंद्र एनडीपीएस एक्ट में आरोपित है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार को सचिन पेशी पर दीवानी न्यायालय आया हुआ था। कोर्ट में पेशी के दौरान ही लगभग चार बजे वह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। बंदी के फरार होते ही न्यायालय परिसर में अफरातफरी मच गई। वहीं साथ लेकर आए व न्यायालय पर तैनात पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। कुछ ही देर में काफी संख्या में पुलिस फोर्स न्यायालय परिसर में पहुंच गई। आधे घंटे के अंदर ही सचिन को कांस्टेबल विनोद कुमार यादव ने एक न्यायिक अधिकारी के कक्ष की छत से पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें