फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh crime: प्रेमी ने ढाबे पर प्रेमिका को सिर पर मारी गोली, फिर खुद पर किया फायर, युवक की मौत, मचा कोहराम

Fri, 10 Mar 2023 04:03 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जम्मनपुर लाटघाट गांव निवासी विशाल शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे जमसर स्थित एक ढ़ाबे पर अपनी प्रेमिका के साथ पहुंचा। ढ़ाबा संचालक मनीष ने बताया कि युवक ने चाय का आर्डर दिया। इसके बाद कमरे में आराम करने के लिए दोनों चले गए। वह चाय बनाने के लिए किचन में चले गए।
विज्ञापन
प्रेमी ने प्रेमिका को जख्मी कर खुद को मारी गोली, मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमसर गांव के पास स्थित एक ढ़ाबे पर एक प्रेमी ने प्रेमिका को जख्मी कर खुद को शौचालय में जाकर गोली मार ली। ढ़ाबा संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी मुताबिक जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जम्मनपुर लाटघाट गांव निवासी विशाल (22) पुत्र शिवबचन राम शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे जमसर स्थित एक ढ़ाबे पर अपनी प्रेमिका के साथ पहुंचा। ढ़ाबा संचालक मनीष ने बताया कि युवक ने चाय का आर्डर दिया। इसके बाद कमरे में आराम करने के लिए दोनों चले गए। वह चाय बनाने के लिए किचन में चले गए।
तभी गोली चलने की तेज आवाज आई। आवाज सुनकर वह भागकर कमरे में पहुंचे। जहां युवती जख्मी हालत में थी। वहीं युवक शौचालय में गिरा पड़ा था। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मृत विशाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अभी युवक व युवती के परिवार वाले मौके पर नहीं पहुंचे है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल यह तो जांच का विषय है कि युवक ने खुद को गोली क्यों मारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें