फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पुलिस कर्मियों संग एसपी ने खेली होली

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में होली के पर्व को संपन्न कराने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन परिसर में पुलिस कर्मियों ने होली खेली। जहां एसपी भी होली में शामिल हुए तो वहीं डीआईजी ने भी पुलिसकर्मियों को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। सुबह सभी थानों के थानाध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन में जमा हो गए। मुख्य अतिथि डीआईजी अखिलेश कुमार के पहुंचने पर एसपी अनुराग आर्य ने मातहतों संग उनका स्वागत किया। इसके बाद शुरू हुआ होली का हुड़दंग काफी देर तक चलता रहा है। एसपी अनुराग आर्य ने डीआईजी अखिलेश कुमार को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। इसके बाद अन्य अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने डीआईजी, एसपी को अबीर गुलाल लगाया। डीआईजी और एसपी ने भी मातहतों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। दोनों अधिकारी मातहतों के साथ होली के गीतों पर झूमते रहे। उधर, होली कार्यक्रम के लिए हरिहरपुर घराने के कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। कलाकारों ने अपनी गायकी से ऐसा समां बांधा कि वहां मौजूद पुलिस कर्मी उनके गीतों पर झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें