फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Crime: ट्रक पर गमछे के सहारे लटकता मिला युवक का शव, घटना से परिजनों में कोहराम

Tue, 04 Apr 2023 04:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी करन कुमार गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रक पर बतौर खलासी काम करता था। सोमवार की शाम वह घर से फरिहां बाजार किसी काम से गया था। बाजार से वापस लौटने पर वह गांव स्थित आंबेडकर मूर्ति के पास खड़े ट्रक पर पहुंचा। इसके बाद देर रात उसका शव ट्रक पर ही गमछ़े के सहारे लटकता मिला।
विज्ञापन
Azamgarh Crime: ट्रक पर गमछे के सहारे लटकता मिला युवक का शव, घटना से परिजनों में कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव स्थित आंबेडकर मूर्ति के पास खड़ी एक ट्रक पर गमछे के सहारे खलासी का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी करन कुमार (30) गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रक पर बतौर खलासी काम करता था। सोमवार की शाम वह घर से फरिहां बाजार किसी काम से गया था। बाजार से वापस लौटने पर वह गांव स्थित आंबेडकर मूर्ति के पास खड़े ट्रक पर पहुंचा। इसके बाद देर रात उसका शव ट्रक पर ही गमछ़े के सहारे लटकता मिला। करन का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक के तीन भाई व एक बहन बताए गए है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दिया है। वहीं पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। एसओ गंभीरपुर विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें