फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फंदे पर लटक कर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने रविवार की रात संदिग्धावस्था में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिलरियागंज के भगतपुर गांव निवासी आशीष कुमार (22) रविवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार की सुबह वह देर तक सोकर नहीं उठा तो परिवार के लोग उसे जगाने के लिए गए। दरवाजा पीटने व कई आवाज देने पर भी अंदर से कोई आहट नहीं सुनाई दी। इस पर परिजनों ने किसी तरह खिड़की से अंदर झांका तो आशीष छत के चुल्ले से फंदे पर लटक रहा था। आशीष को फंदे पर लटकता देख परिजन बिलख पड़े। इसी बीच सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ कर शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आशीष दो भाईयों में दूसरे नंबर पर था और मोबाइल की दुकान चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें