सरायमीर। रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला गांव निवासी युवक की सऊदी अरब में मौत हो गई। युवक के मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोटिला गांव निवासी 49 वर्षीय वर्षीय मो. आमिर पुत्र अबू ताहिर रोजी रोटी के लिए सऊदी अरब गया हुआ था। शुक्रवार की सुबह उसके सीने में दर्द होने लगा। उसने अपने दोस्तों को इसकी जानकारी दी। जिस पर दोस्त उसके क्वार्टर पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए किंग अब्दुल अजीज सरकारी अस्पताल रियाद ले गये जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आमिर के मित्रों ने शुक्रवार की देर रात फोन से परिजनों को घटना की सूचना दिया। घटना की सूचना पर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक एक पुत्र का पिता था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए नात रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है।