फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Crime: शारीरिक शोषण की शिकार एक और किशोरी ने लगाया फंदा, शादी का झांसा दे रहा था आरोपी

Sat, 05 Aug 2023 01:19 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

पवई थाना के एक गांव की रहने वाली एक 17 वर्षीया किशोरी तीन अगस्त को अंबेडकरनगर जिले के सुरहुरपुर बाजार गई थी। जहां उसे उसे विनोद यादव नाम का एक लड़का अपने साथ लेकर चला गया। उसके साथ विनोद ने शारीरिक संबंध बनाया। ऐसा वह काफी समय से शादी का झांसा देकर करता चला आ रहा था।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में पवई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी ने शारीरिक शोषण से आजीज आकर शनिवार की सुबह घर में ही फंदा लगा कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पवई थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाराणसी में सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ: राहुल गांधी को दे डाली नसीहत, ज्ञानवापी सर्वे पर भी दिया बयान
पवई थाना के एक गांव की रहने वाली एक 17 वर्षीया किशोरी तीन अगस्त को अंबेडकरनगर जिले के सुरहुरपुर बाजार गई थी। जहां उसे उसे विनोद यादव नाम का एक लड़का अपने साथ लेकर चला गया। उसके साथ विनोद ने शारीरिक संबंध बनाए। ऐसा वह काफी समय से शादी का झांसा देकर करता चला आ रहा था। किशोरी ने शादी का दबाव बनाया तो फिर वह टाल गया और उसे उसके गांव के पास लाकर छोड़ गया। किशोरी घर पहुंची और किसी से कुछ कहे बिना ही अपने कमरे में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक कमरा नहीं खुला और किशोरी बाहर नहीं निकली तो परिजन उसे बुलाने गए। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी पीटने व आवाज देने पर भी कोई सुगबुगाहट अंदर से परिजनों को नहीं मिली। जिस पर परिजनों ने किसी तरह कमरे के अंदर झांका तो वह फंदे पर लटक रही थी। परिजनों ने तत्काल सूचना पवई थाना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला और अंत्य परीक्षण के लिए भेजवा दिया। मृतका के दो बहन व एक भाई बताए गए है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने घटना के बाबत थाने पर विनोद के खिलाफ तहरीर दिया है। परिजनों के अनुसार पहले भी पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं किया। यदि पहले कार्रवाई हुई होती तो शायद बेटी फंदे पर नहीं लटकी होती।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें