फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की डीह स्थान पर लगी मूर्ति, कई हिस्से गायब,आक्रोशित हो उठे ग्रामीण

Sat, 25 Mar 2023 03:11 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

निकामुद्दीनपुर गांव के डीह स्थान पर  मां काली व डीह बाबा की मूर्तियां स्थापित थी। इस स्थान पर प्रतिदिन गांव के लोग पूजा पाठ करते थे। शुक्रवार की देर रात अराजक तत्वों ने मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया और मूर्तियों के कुछ हिस्सों को गायब तक कर दिया।
विज्ञापन
Azamgarh: अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की डीह स्थान पर लगी मूर्ति, कई हिस्से गायब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में निजामाबाद थाना क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर गांव में शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने डीह स्थान पर लगी मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह ग्रामीणों ने मूर्तियों को टूटा देखा तो आक्रोशित हो उठे। सूचना पर निजामाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। प्रधान ने घटना के बाबत पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है।

विज्ञापन

निकामुद्दीनपुर गांव के डीह स्थान पर  मां काली व डीह बाबा की मूर्तियां स्थापित थी। इस स्थान पर प्रतिदिन गांव के लोग पूजा पाठ करते थे। शुक्रवार की देर रात अराजक तत्वों ने मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया और मूर्तियों के कुछ हिस्सों को गायब तक कर दिया। वहीं कुछ हिस्सा डीह स्थान के सामने कूछ दूरी पर गेहूं के खेत से बरामद किया गया। सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित नजर आए। सूचना पर निजामाबाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। घटना के बाबत ग्राम प्रधान परमात्मा चौरसिया ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है। इंस्पेक्टर अशोक दत्त त्रिपाठी ने कहा कि जल्द ही मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने वाले को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें