फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: ससुराल से लौटते समय सगे भाई और साले ने युवक को मारी गोली 

Wed, 08 Jul 2020 11:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र के करतालपुर बाईपास पर स्थित बाग लखराव पुल के पास बुधवार की सुबह एक युवक को उसके सगे भाई व साले ने ही गोली मार दी। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। राहगीर ने युवक को गाड़ी में तड़पता देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले गए जहां हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया। जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी 40 वर्षीय संतोष मिश्रा पुत्र जय प्रकाश मिश्रा की ससुराल गोरखपुर जिले के सिकरीगंज में है। संतोष के साथ ही उसे छोटे भाई की शादी भी उसकी घर में हुई है। संतोष का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। जिसके चलते पत्नी अपने मायके में रह रही है। मंगलवार को संतोष पत्नी से मिलने के लिए अपनी ससुराल पहुंचा।

वहां कुछ विवाद हुआ। इसके बाद संतोष के छोटे भाई राजकुमार, साला जगरनाथ, साले का मित्र विकास एक स्कार्पियों से उसे जौनपुर छोड़ने के लिए गोरखपुर से निकले। आजमगढ़ पहुंचने पर शहर कोतवाली अंतर्गत बाग लखरांव पुल के पास भाई व साले ने संतोष को गोली मार दी और मौके पर ही स्कार्पियों में लहूलुहान हालत में छोड़ कर फरार हो गए। संतोष के पेट में गोली लगी थी।
विज्ञापन


राहगीरों ने संतोष को देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संतोष को लेकर जिला अस्पताल आई। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। फिर घायल को जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

शहर कोतवाली प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि घायल की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घायल ने अपने छोटे भाई राजकुमार, साला जगरनाथ, साले के मित्र विकास के साथ ही स्कार्पियों चालक को नामजद किया है। पुलिस के अनुसार संतोष नशे का आदि है, जिसके चलते उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता है। यहीं कारण है कि उसकी पत्नी अपने मायके में रहती है। वहीं छोटा भाई राजकुमार भी संतोष के नशे के आदत के चलते काफी परेशान रहता था। वैसे घटना का स्पष्ट कारण क्या है इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें