फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आजमगढ़ ने अयोध्या को 80 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सुखदेव पहलवान स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें आजमगढ़ मंडल ने अयोध्या मंडल को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में अयोध्या ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। आजमगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 224 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी अयोध्या की टीम ने 15.5 ओवरों में 144 रन ऑलआउट हो गई। आजमगढ़ ने अयोध्या को 80 रनों से पराजित कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। आजमगढ़ की तरफ से बल्लेबाजी में शिवम सिंह ने 94 रन बनाए। यशवंत यादव ने 68 रन व अतुल मौर्या ने 23 रनों का योगदान दिया। अयोध्या की तरफ से गेंदबाजी में धनंजय सिंह ने चार ओवर में 42 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए। अयोध्या की तरफ से बल्लेबाज अनम चतुर्वेदी ने 35, अंश ने 18 व ओम ठाकुर ने 47 रनों का योगदान दिया। आजमगढ़ की तरफ से गेंदबाज अतुल ने 3.5 ओवर में 23 रन देकर पांच विकेट और अंकित वर्मा ने दो ओवर में आठ रन देकर दो विकेट लिए। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, विनय गुप्ता, राकेश पालीवाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर केएम श्रीवास्तव, मो. समीर, भूपेंद्र वीर सिंह, मो. इरफान, मिथिलेश यादव, रितेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें