आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार ने निजामाबाद थाने में तैनात उप निरीक्षक शुभम त्रिपाठी और कांस्टेबल इंद्र कुमार पटेल को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है। दोनों पर घटना को छुपाने और उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी न देने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उप निरीक्षक और आरक्षी का यह आचरण पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता का परिचायक है। कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद