फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली, हरियाणा की तर्ज पर यहां भी बनेगा स्मार्ट आरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। वाहनों के आरसी में भी बदलाव होने जा रहा है। जल्द ही दिल्ली व हरियाणा की तरह यहां भी स्मार्ट आरसी जारी होने लगेगी। जिले के बजाए मुख्यालय से ही आरसी जारी होगी और सीधे वाहन स्वामी के घर पर डाक से भेजी जायेगी। नये वित्तीय वर्ष से इस योजना के शुरु होने की संभावना जतायी जा रही है। आरसी (वाहनों का पंजीकरण सार्टिफिकेट) फिलहाल जिले स्तर पर ही संभागीय परिवहन विभाग जारी करता है। वर्तमान आरसी एक पेज की होती है। वाहन चालक इसे ही साथ लेकर चलते है। जिसे मोड़ कर रखना पड़ता है, जिसके चलते अक्सर ही यह फट जाते है। जिसे देखते हुए परिवहन विभाग ने इसमें बदलाव की योजना बनाया है। जल्द ही एक पेज की प्रिंटेट आरसी के बजाए डीएल की तरह स्मार्ट आरसी जारी की जायेगी। फिलहाल दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गोवा आदि जगहों पर वाहन स्वामियों को स्मार्ट आरसी जारी की जा रही है। अगले वित्तीय वर्ष से प्रदेश के सभी जिलों में भी स्मार्ट आरसी जारी करने की कवायद परिवहन विभाग के मुख्यालय पर चल रही है। स्मार्ट आरसी सीधे लखनऊ स्थित मुख्यालय पर ही प्रिंट होगी और इस पर लगे चिप में वाहन से संबंधित सारा डाटा भरा होगा। लखनऊ से सीधे इसे वाहन स्वामी के पते पर डाक द्वारा भेजा जायेगा। कार्ड के रुप में बनने वाले इस स्मार्ट आरसी को लेकर अपने पर्स में भी आसानी से रख सकेंगे। परिवहन विभाग ने इसका प्रस्ताव बना कर शासन को भेज दिया है। उम्मीद है कि नये वित्तीय वर्ष से इसकी कवायद भी शुरू हो जाये।
विज्ञापन

स्मार्ट डीएल की तरह होगी स्मार्ट आरसी
आजमगढ़। स्मार्ट आरसी वर्तमान स्मार्ट डीएल (ड्राइविंग लाइसेंस) की तरह होगी। इसमें चिप लगी होगी और उस चिप में गाड़ी से संबंधित पूरी जानकारी होगी। स्मार्ट आरसी बनाने से पहले प्रदेश भर में सभी पुरानी आरसी का रिकार्ड को विभाग ने कंप्यूटराइज्ड करा लिया है। वहीं सभी संभागीय परिवहन कार्यालयों के रिकार्ड भी विभाग के वेबसाइट पर अपलोड हो चुके है।
अभी स्मार्ट आरसी को लेकर कोई दिशा निर्देश तो नहीं मिला है, लेकिन स्मार्ट आरसी का प्रस्ताव विभाग व शासन में विचाराधीन है। विभाग से प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। शासन से प्रस्ताव पास होते ही स्मार्ट आरसी की कवायद शुरू हो जायेगी। फिलहाल नये वित्तीय वर्ष से इसके शुरूआत होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएन चौधरी, एआरटीओ प्रशासन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें