फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख 66 हजार की वित्तीय अनियमितता में फंसे ग्राम प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जहानागंज विकास खंड के सेवटा गांव निवासी देवेंद्र नाथ पांडेय ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों में धांधली की शिकायत की गई थी। इस शिकायत पर समिति गठित कर जांच कराई गई। जांच में एक लाख 66 हजार रुपये के वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई। इस पैसे की वसूली के लिए डीएम की ओर से ग्राम प्रधान संजय राम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

सदर तहसील के सेवटा निवासी देंवेंद्र नाथ पांडेय ने डीएम से गांव में कराए गए विकास कार्यों में धांधली की शिकायत की थी। इस शिकायत पर प्रशासन की ओर से अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, तहसीलदार सदर और अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की टीम बनाकर जांच कराई गई। जांच में टीम ने पाया कि गांव में पुराने शोचालय पर भी धनराशि दी गई है। एक दर्जन से अधिक लोगों को अपात्र होते हुए भी धनराशि भेजी गई है। इस प्रकार जांच टीम में शौचालय योजनांतर्गत कुल एक लाख 66 हजार रुपये की वित्तीय अनियमितता पाई। इसके लिए टीम ने ग्राम प्रधान और सचिव को दोषी ठहराया। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने ग्राम प्रधान संजय राम से 84 हजार और ग्राम पंचायत अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव से 84 हजार रुपये की वसूली का निर्देश दिया। इसके लिए दोनों कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने की दशा में पंचायत राज एक्ट की धारा 95(1) छह के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें