फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकारी सीज करने की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सदर तहसील के गंभीरवन गांव में हुए विकास कार्यों में धांधली की शिकायत पर हुई जांच में कार्य कराने में मिली गड़बड़ी पर सीडीओ ने ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज करने की संस्तुति डीएम से की है। साथ ही जेई और सचिव के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई है। गांव निवासी आशुतोष सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर गांव में हुए विकास कार्यों में धांधली की शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने डीपीआरओ को जांच सौंपी। जांच को पहुंचे डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने पाया कि नियम के विपरीत स्वीकृत पैसों से कई जगहों पर टुकड़ों में कार्य कराया। जबकि नियमानुसार एक कार्य के लिए स्वीकृत पैसे को दूसरी जगह पर नहीं लगाया जा सकता है। वहीं पांच लाख से अधिक के कार्य पर डीएम से स्वीकृति लेनी जरूरी है। लेकिन, स्वीकृति नहीं प्राप्त की। वहीं गुणवत्ता की जांच में भी 64 हजार रुपये की रिकवरी पाई गई। उन्होंने अपनी रिपोर्ट तैयार कर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला को सौंपी। सीडीओ ने उक्त रिपोर्ट के आधार पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने गंभीरवन गांव के ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकारी सीज करने और जेई व सचिव के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें