फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे तक रोका गया बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एनआरसी और सीएए के विरोध में सूबे के विभिन्न जनपदों में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों के देखते हुए आजमगढ़-मऊ-बलिया, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़ शाहगंज आदि मार्गों पर तीन घंटे कर बसों का संचालन रोक कर रखा गया। दोपहर 12 से तीन बजे के बीच सेवा ठप रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एनआरसी और सीएए को लेकर आजमगढ़ के साथ मऊ और वाराणसी में भी हिंसक विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं। प्रदर्शनकारियों ने मऊ में रोडवेज बस को भी निशाना बना लिया था। इसमें कई यात्री भी चोटिल हो गए थे। आजमगढ़ से बलिया तक मऊ होकर चलने वाली बसों को पहले तो मऊ में बाईपास से निकाला जा रहा था। बाद में हालात सामान्य होने पर बसें कस्बे से होकर संचालित होने लगी थी। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान उमड़ने वाली भीड़ के प्रदर्शन की आशंका को लेकर प्रशासन पहले से सक्रिय था। इसलिए एहतियात के तौर पर आजमगढ़ से कई रूटों पर दोपहर 12 से तीन बजे के बीच बस सेवा रोक दी गई। बस के लिए यात्रियों ने तीन घंटे तक इंतजार किया। दोपहर तीन बजे के बाद बसे गंतव्य को रवाना हुई। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि सूबे के कई जनपदों में हो रहे हिंसक प्रदर्शन के मद्देनजर दोपहर 12 से तीन बजे तक एहतियातन कुछ रूटों पर बसों का संचालन रोका गया था। जुमे की नमाज के बाद बसों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें