आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में हुई। हवलदार यादव ने देश और प्रदेश की सरकारों पर जनता को धर्म, जाति के नाम नफरत पैदाकर महंगाई, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, किसानों के गन्ना व धान की खुली लूट से ध्यान हटाने और एनआरसी, कैब जैसे जनविरोधी बिल पासकर देश में अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया। कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 19 दिसंबर को रिक्शा स्टैंड पर धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए हुई बैठक में सभी विधानसभाओं की तैयारी के लिए जिले के पदाधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है। सदर में शिवमूरत यादव, सगड़ी में हवलदार यादव, गोपालपुर में राजेश पासवान पूर्व प्रमुख, मुबारकपुर में ओमप्रकाश राय, मेंहनगर में लालमनि राजभर, लालगंज में कमला प्रसाद यादव, दीदारगंज में इसरार अहमद, निजामाबाद में लईक अहमद, फूलपुर में दरोगा प्रसाद सरोज पूर्व सांसद, अतरौलिया में हरिप्रसाद दुबे को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में हरिप्रसाद दूबे, अखिलेश यादव, डा.हरिराम सिंह यादव, हरिश्चंद्र यादव, हंसराज यादव, शोभनाथ यादव, अशोक यादव, रामआसरे चैहान, राजनरायन यादव, ओमप्रकाश राय, राजाराम सोनकर, शिवसागर यादव आदि उपस्थित थे।