फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलपुर महोत्सव के अंतिम दिन रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर/मेजवां। तहसील महोत्सव फूलपुर के अंतिम दिन शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और शिक्षा की अनिवार्यता का संदेश दिया। साथ ही गीत और एकांकी आदि के माध्यम से देश के विकास को राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करने का आह्वान किया। जौनपुर से आए कलाकार सलमान शेख के निर्देशन में कलाकारों ने सूफी अंदाज में नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मेरा रंग दे बसंती चोला की पेशकश से देश के प्रति जोश और जज्बा पैदा कर दिया। न्यू ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सत्यम् शिवम् सुंदरम और गणपति वप्पा मोरया प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। अमरेथू, अंबारी, दीदारगंज, फूलपुर, मेजवां कस्तूरबा गांधी विद्यालय की प्राइमरी और उच्च प्राथमिक विद्यालय की बालिकाओं ने लोक गीत पचरा, भजन, होली गीत, सोहर आदि सुनाया जिसकी सभी ने सराहना किया। एसडीएम ने साहित्य से जुड़े लोगों को शाल देकर सम्मानित किया। जीतेंद्र पांडेय एडवोकेट के निर्देशन में कलाकारों ने जांघिया और धोबिया नृत्य पेश किया। वहीं देर रात जागरण का आयोजन किया गया। इसमें देर रात तक भक्ति रस की अविरल धारा बहती रही। जिसमें टी सीरिज के जाने माने कलाकार रविंद्र सिंह ज्योति ने अपनी सधी हुई प्रस्तुतियों से सभी को झूमने पर विवश किया। नृत्य कलाकारों ने भावपूर्ण प्रस्तुतियों से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरूआत रविंद्र सिंह ज्योति ने गणेश वंदना से की। ‘‘चिरई रहति जो हम बयरिया। उड़ि चलि अउती रउरी दुवरियां।।’’ मां भगवती का भजन प्रस्तुत किया। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने के लिए विवश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें