फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से चाची-भतीजा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के नगरहियां जहानपुर गांव के पास शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार चाची-भतीजा की मौत हो गई। घटना के समय चाची भतीजे के साथ वाराणसी जाने के लिए निकली थी। गंभीरपुर बाजार से बस पकड़ना था। रेखा राय (45) पत्नी राकेश राय और भतीजा प्रशांत राय (22) पुत्र रामायण सरायमीर थाने के रंगडीह गांव के रहने वाले थे। रेखा की तबियत खराब चल रही थी। उसे वाराणसी से दवा लेनी थी। ऐसे में शुक्रवार को रेखा अपने गांव के भतीजा लगने वाले प्रशांत राय की बाइक पर बैठी। जबकि उसके पति राकेश राय बड़े बेटे ऋषभ राय की बाइक पर बैठे हुए थे। आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित नगरहियां जहानपुर गांव के पास जैसे ही पहुंचे कि राकेश की बाइक करीब सौ मीटर आगे थी। जबकि प्रशांत पीछे चल रहा था। इस दौरान उधर से गुजरी अनियंत्रित कार ने प्रशांत की बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान चाची-भतीजा घायल हो गए। घटना के बाद वाहन लेकर कार चालक फरार हो गया। आनन-फानन में रेखा और प्रशांत को पीएचसी मुहम्मदपुर में भर्ती कराया गया। जहां परीक्षण कर डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। रेखा दो बच्चों की मां थी। जबकि प्रशांत की अभी शादी नहीं हुई थी। चाची-भतीजे की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें